एक्सप्लोरर
तनाव की खबरों पर दिल्ली पुलिस बोली- स्थिति सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन लिया जाएगा
दिल्ली के कई इलाकों में तनाव की अफवाह उड़ाई गई है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने कहा कि पूरे शहर में स्थिति सामान्य है, वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. कुछ पैनिक कॉल आ रहे हैं, मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहूंगा कि वे उन पर ध्यान न दें. रंधावा ने कहा कि हमें पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, मदनपुर खादर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, और ख्याला से कुछ कॉल मिले. इन स्थानों पर स्थिति सामान्य है. पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
और देखें






























