एक्सप्लोरर
Prayagraj में CAA के खिलाफ 3 दिनों से जारी है महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज पर प्रयागराज की महिलाएं भी शहर के मंसूर अली पार्क में पिछले तीन दिनों से लगातार धरने पर बैठी हुई हैं. पुलिस और प्रशासन ने तीन दिनों में कई बार आंदोलनकारियों को हटाने और उनका धरना खत्म कराने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सकी. मुस्लिम महिलाओं ने भी यहां प्रदर्शन की कमान संभाल रखी है. उनके साथ बड़ी संख्या में पुरुष और बच्चे शामिल हैं. महिलाएं पूरी रात यहां खुले आसमान के नीचे बैठी रहती हैं. आंदोलन रविवार से शुरू हुआ है. प्रशासन ने एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी है. धरनास्थल पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.
और देखें





















