Siddharthnagar Bulldozer Action: अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में नोकझोंक |
Siddharthnagar Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. इसका असर यूपी के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. इन दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर सिद्धार्थनगर जिले में बृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान की वजह से सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर पुलिस और जिला प्रशासन आमने सामने आ गए. दरअसल, सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर पुलिस और जिला प्रशासन उस वक्त आमने-सामने आ गए, जब अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एसडीएम और एडीएम ने थाने की बाउंड्री को तोड़ने का आदेश दे दिया. मामला जिला मुख्यालय के खजुरिया रोड का का है. इन दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर सिद्धार्थनगर जिले में बृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है.





























