बेंगलुरु में शिवाजी की मूर्ति तोड़ने को लेकर मराठा समाज में भारी गुस्सा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
शनिवार के दिन कर्नाटक के राजधानी बेंगलुरू में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर स्याही डालने की घटना के बाद से कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीमावर्ती इलाकों में तनाव का माहौल है. कर्नाटक और महाराष्ट्र दोनों राज्यों की सियासत गरमाई हुई है. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कल की हुई घटना को लेकर खासा नाराज हैं. उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र के बल्कि पूरे देश के लिए देवतातुल्य हैं. शिवाजी महाराज का अपमान महाराष्ट्र बर्दाश्त नहीं करेगा. मराठा समाज के लोग शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा का दुद्धाभिषेक, जलाभिषेक करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.





























