मस्जिद पर अवैध निर्माण को लेकर हाई अलर्ट पर प्रशासन हिमाचल प्रदेश में एक मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आज शिमला में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि कल विधानसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी स्थान पर हो, उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धार्मिक स्थल का मुद्दा नहीं, बल्कि कानून का मामला है। मंत्री ने यह भी बताया कि सरकारी जमीन पर किए गए इस अवैध निर्माण के खिलाफ कई बार नोटिस जारी किए गए हैं।