Samajwadi Party Split |Mahadangal: बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब यूपी में टूटेगी साइकिल?
शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे में टूट के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को सलाह दी है. लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि अगर बीजेपी से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए. इसके साथ ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी में टूट के सवाल पर कहा कि आने वाले समय में बीजेपी को समाजवादी पार्टी से काफी डर है. जिस तरीके से बीजेपी काम करती है और कई दलों को तोड़ चुके हैं. सपा चीफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर आप देखेंगे तो उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के कई विधायक एमएलसी राज्यसभा उन्होंने तोड़े थे. क्या स्वार्थ रहा होगा? क्या लालच रहा होगा? क्या डर रहा होगा? जो डर जाएगा वो अपना दल छोड़ के चला जाएगा. शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे में टूट के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को सलाह दी है. लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि अगर बीजेपी से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए. इसके साथ ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी में टूट के सवाल पर कहा कि आने वाले समय में बीजेपी को समाजवादी पार्टी से काफी डर है. जिस तरीके से बीजेपी काम करती है और कई दलों को तोड़ चुके हैं. सपा चीफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर आप देखेंगे तो उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के कई विधायक एमएलसी राज्यसभा उन्होंने तोड़े थे. क्या स्वार्थ रहा होगा? क्या लालच रहा होगा? क्या डर रहा होगा? जो डर जाएगा वो अपना दल छोड़ के चला जाएगा.

























