Rahul Gandhi का ED को लेकर बड़ा दावा बोले, चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद हो सकती है छापेमारी | Breaking | ABP NEWS
ABP News: ED पर राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा..'चक्रव्यूह भाषण के बाद ED रेड मार सकती है'..राहुल बोले- ED अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं..ED के अंदरुनी सूत्रों ने रेड की जानकारी दी- राहुल..राहुल ने चाय-बिस्किट देने का भी वादा किया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया, "जाहिर है कि दो में से एक को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया. ईडी के सूत्रों से मुझे मालूम चला है कि छापेमारी की तैयारी की जा रही है." उन्होंने लिखा कि मैं खुले दिल से इंतजार कर रहा हूं. हालांकि, चाय और बिस्कुट का नाश्ता मेरी तरफ से होगा. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ईडी को टैग भी किया है.
























