Rahul Gandhi ने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला
देश में कोरोना की रफ़्तार एक बार फिर तेज़ी से बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 46 हज़ार से ज़्यादा केस आए हैं...जबकि 600 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है. कोरोना के केस में इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान केरल का है, जहां पिछले 24 घंटे में 31 हज़ार से ज़्यादा केस आए हैं...केरल के हालात इसलिए भी चिंताजनक हैं क्योंकि वहां पॉज़िटिविटी रेट 20 प्रतिशत के आसपास है. पिछले 5 दिनों में कोरोना के केस में क़रीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कोरोना के बढ़ते केस पर राहुल गांधी ने चिंता जताई है. राहुल ने ट्वीट में वैक्सीन की धीमी रफ्तार को लेकर केंद्र सरकार को घेरा.. कहा कि, कोरना के गंभीर परिणाम से बचने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ानी बेहद जरूरी है. लोग अपना ख्याल खुद रखें क्योंकि भारत सरकार तो सरकारी कंपनियों को बेचने में लगी हुई है.
























