Punjab Congress आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती है बड़ा ऐलान, सिद्धू के पाले में गेंद
पंजाब कांग्रेस की कलहकथा का अंत होता नहीं दिख रहा है। कल सिद्धू को मनाने के लिए सीएम चन्नी ने दो घंटे तक उनसे बातचीत की, बैठक के बाद कहा गया है कि अब सबकुछ ठीक है, सूत्र बता रहे हैं कि आलाकमान के सख्त तेवर से सिद्धू भी नरम पड़ गए हैं, समझौता ये हुआ है कि सीएम चन्नी DGP और AG को बदलेंगे और सिद्धू को भी अपना इस्तीफा वापस लेना होगा. इसकी औपचारिक घोषणा आज होने वाली पंजाब कांग्रेस की प्रेंस कॉन्फ्रेंस में हो सकती है. इस बीच दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और NSA अजित डोभाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ लौटे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को फिर निशाने पर लिया है. कहा है वो चाहे जहां से भी चुनाव लड़ें, उन्हें जीतने नहीं देंगे.




























