Pratima Mishra: बंगाल में IPS पर आरोपों से मचा बवाल | West Bengal Election | Ajay Pal Sharma
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो टीएमसी के प्रत्याशी को कड़े शब्दों में नसीहत देते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसके बाद देश की सियासत गरमा गई है. अजय पाल शर्मा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी जाने जाते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षक बनाया गया है. वो अपने तेज तर्रार रवैये और तत्काल एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं. दूसरे चरण की वोटिंग के बीच उन्हें दक्षिण परगना जिले में तैनात किया गया है. जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ है. यहां तृणमूल कांग्रेस काफी मजबूत है. ऐसे में उनकी तैनाती को लेकर भी कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं.
























