एक्सप्लोरर
Maharashtra विधानभवन पहुंची Supriya Sule
महाराष्ट्र के सियासी ड्रमे का दी एंड होते ही, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति के हीरो बनकर उभरे हैं. शिवसेना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही सीएम पद की मांग कर रही थी. जिसे उद्धव ठाकरे ने साकार कर दिया है. कांग्रेस, एनसीपी और शिवनसेना गठबंधन ने उन्हें अपना नेता चुना है. कल शाम 6.40 बजे, शिवाजी पार्क में वो सीएम पद की शपथ लेंगे. 20 साल बाद शिवसेना का दोबारा सीएम बनने जा रहा है. और इसमें सबसे अहम भूमिका निभाई एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने. उनकी रणनीति के आगे बीजेपी का दांवपेच ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और देवेंद्र फडणवीस को 80 घंटे बाद ही सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा. पहली पारी में 5 साल तक महाराष्ट्र के सीएम रहे फडणवीस अब विपक्ष में आ गये हैं.
और देखें

























