एक्सप्लोरर
यूपी में कमिश्नर सिस्टम पर मायावती ने सीएम Yogi Adityanath पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली और मुंबई की तरह अब नोएडा और लखनऊ की तरह अब यूपी के इन दो शहरों में पुलिस कमिश्नर तैनात होंगे. सुजीत पांडेय को लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा और आलोक सिंह को नोएडा का पुलिस कमिश्नर बनाने का फैसला हुआ है. सीएम योगी ने लखनऊ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह फैसला लिया है. सरकार का मानना है कि इस फैसले से कानून व्यवस्था बेहतर होगी और महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे. योगी के पुलिस सुधार पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ही पुलिस सुधार हो सकता है.
और देखें

























