एक्सप्लोरर
MP: लॉकडाउन का नियम तोड़ BJP ने कांग्रेस में लगाई बड़ी सेंध, Jitu Patwari ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. इसी कोशिश में कल बीजेपी ने कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाते हुए इसके 200 से ज्यादा कार्यकर्तओं को अपना सदस्य बना लिया. कोरोना काल में आयोजित बीजेपी के इस सदस्यता अभियान पर विवाद भी हुआ. आरोप लगे कि इसमें नेताओं ने सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा. अब कांग्रेस इसी को मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेर रही है.
और देखें

























