Parliament Session : अचानक उपराष्ट्रपति से क्यों भिड़ गईं जया बच्चन? | Jaya Bachchan | ABP NEWS
राज्यसभा में कई मौकों पर जया बच्चन खुद को जया अमिताभ बच्चन बुलाए जाने पर नाराजगी जता चुकी हैं. वह इसे पितृसत्तात्मक सोच करार देती हैं.राज्यसभा में सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस हो गई है. जया बच्चन सभापति धनखड़ के जरिए जया अमिताभ बच्चन कहने पर भड़क गईं. सभापति ने जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन कहकर बुलाया था, जिस पर राज्यसभा सांसद कई बार आपत्ति जता चुकी हैं. सभापति ने कहा, "भले की आप कोई भी हों, भले ही आप सेलिब्रिटी ही क्यों न हो. मैं इस तरह की चीजें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा. मेरी टोन, मेरी लैंग्वेज और मेरे टेंपर की बात हो रही है. मैं किसी के इशारे पर काम नहीं करता हूं." इस दौरान सदन में काफी ज्यादा हंगामा मच गया. बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि विपक्ष ने आरोप लगाया कि सभापति ने जया बच्चन के साथ दुर्व्यवहार किया है.





















