Pakistan: अपनी कुर्सी बचाने के लिए भीड़ के भरोसे हैं Imran Khan?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी पर खतरा बरकरार है, कल पाकिस्तान की संसद में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है उससे पहले इमरान खान आज इस्लामाबाद में शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं, दोपहर बाद इमरान खान की रैली होने वाली है, एक तरफ इमरान अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश में जुटे हैं दूसरी तरफ इमरान के विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया है.लाहौर से नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के समर्थक भी इस्लामाबाद की तरफ आ रहे हैं. मार्च की अगुवाई शाहबाज शरीफ के बेटे हमजा शरीफ और नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ कर रही हैं.विपक्ष के मोर्चे में शामिल मौलाना फजलुर रहमान का मार्च भी पख्तूनवा से इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहा है.

























