Justice Yadav के खिलाफ विपक्ष ने की महाभियोग लाने की तैयारी, 37 सांसदो ने किया हस्ताक्षर | Breaking
जस्टिस यादव के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी चल रही है, जिसमें करीब 37 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पहल की शुरुआत की, जबकि महाभियोग का प्रस्ताव वरिष्ठ वकील और सांसद विवेक तंखा ने तैयार किया। जस्टिस यादव पर आरोप है कि वे वीएचपी से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जो कई राजनीतिक दलों और संगठन के लिए विवादित है। तृणमूल कांग्रेस (TMC), आम आदमी पार्टी (AAP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), CPI, CPM, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और समाजवादी पार्टी (SP) जैसे दल इस महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं। इन दलों का कहना है कि जस्टिस यादव का ऐसा आचरण न्यायपालिका की निष्पक्षता और सम्मान को ठेस पहुंचाता है।



























