'NEET Paper Leak: NTA को तुरंत क्लीन चिट देने पर शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने मानी गलती!
ABP News: नीट पेपर लीक कांड मामले सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई कर रही है. वहीं, पेपर लिक मामले में पकड़े गए आरोपी हर दिन नए खुलासे कर रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना है कि उन्होंने NTA को क्लीन चिट देने में जल्दबाजी कर दी. जैसे ही मुझे इस बारे में जानकारी हुई, हम पूरी तरह से सक्रिय हो गए. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "फिलहाल सभी मामलों को एक इंटरनल इनक्वायरी की जा रही है. एनटीए की व्यवस्था को सुधारने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जा रहा है... इसे सुधारा जाएगा. मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को स्वीकार करता हूं.





















