Mumbai Water Crisis: Tanker एसोसिएशन की हड़ताल से हाहाकार, CM Fadnavis ने दिए निर्देश
मुंबई में जल संकट गहराता जा रहा है। 10 अप्रैल से मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे शहर की जल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ा है। एसोसिएशन ने बीएमसी द्वारा केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के नए नियमों के विरोध में यह कदम उठाया है, जिसके तहत बोरवेल और कुओं से पानी निकालने के लिए एनओसी अनिवार्य कर दी गई है ।इस हड़ताल से हाउसिंग सोसाइटी, मॉल, होटल और अस्पतालों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। मुंबई के जलाशयों में केवल 33% पानी शेष है, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं ।






















