Gujarat के गिर में अतिक्रमण हटाने के लिए मेगा ऑपरेशन, 1400 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद | Breaking News
ABP News: गुजरात के गिर सोमनाथ में अतिक्रमण के खिलाफ मेगा ऑपरेशन..बुलडोजर और ट्रैक्टर के साथ पहुंचे 1400 पुलिस कर्मी..गिर सोमनाथ में सेन्ट मैरी स्कूल इलाके में मौजूद हैं टीम..सुबह 4 बजे से ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू.. गुजरात में सोमनाथ विकास परियोजना के लिए कथित अवैध अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है. सोमनाथ इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार रात से भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में 36 बुलडोजर इन अवैध निर्माणों को गिराने में लगे हुए हैं. इसके अलावा मलबा हटाने के लिए करीब 70 ट्रैक्टर लगाए गए हैं. एबीपी अस्मिता के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस जगह का इस्तेमाल सोमनाथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में किया जाएगा. सोमनाथ मंदिर के पिछले हिस्से में कई अवैध निर्माण हो गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए प्रशासनिक टीम काम कर रही है.
























