Maharashtra: पुलिस ने BJP नेता किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोका
पुलिस ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोक दिया है. किरीट सोमैया महालक्ष्मी एक्सप्रेस के कोल्हापुर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया और वापस मुंबई जाने के लिए कहा है. किरीट सोमैया सुबह साढे 9 बजे मीडिया से बात करेंगे उसके बाद वो मुंबई लौट जाएंगे. आपको बता दें कि कोल्हापुर जाने के लिए किरीट सोमैया जब सीएसटी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे तब भी हंगामा हुआ था. दरअसल किरीट सोमैया महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुशरिफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. किरीट का आरोप है कि मंत्री हसन मुशरिफ और उनके परिवार के पास बेनामी संपत्ति है इसलि सिलसिले में वो कोल्हापुर जा रहे थे. हालांकि पुलिस ने कोरोना नियम, और उनकी जान को खतरे का हवाला देकर इजाजत नहीं दी.

























