Maharashtra elections : महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, अब तक 121 उम्मीदवारों का एलान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इससे पहले पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के साथ कुल 87 नामों का एलान हो चुका है। अंधेरी पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर कांग्रेस नेता सचिव सावंत नाराज हो गए हैं, क्योंकि वे बांद्रा पूर्व सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, जो अब शिवसेना उद्धव गुट के खाते में जा चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं, जिससे अब तक कुल 121 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। महायुति में अब तक 211 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है, जो चुनावी माहौल को और भी गर्म कर रही है।





























