Maharashta Elections: सीट शेयरिंग पर आज MVA की बड़ी बैठक
महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला उलझता जा रहा है. एमवीए के सीटों के बंटवारा इतनी आसानी से होता नजर नहीं आ रहा. सूत्रों के मुताबिक कुछ सीटों पर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की पार्टी के बीच पेंच फंसा है, जबकि कुछ ऐसी सीटें जहां शिवसेना यूबीटी की बात शरद पवार की पार्टी से बनती नहीं दिख रही.सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र की 100 सीटों पर कांग्रेस-शिवसेना के बीच सहमति नहीं बन पा रही है. वहीं 15 से 20 सीटों पर ही एनसीपी और शिवसेना के बीच पेंच फंसा है. सूत्रों ने ये भी बताया कि अब कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की अलग बैठक होगी, जिसमें बाकी सीटों पर फैसला होगा. अभी शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टियों के बीच बैठक हुई है.





















