Mahakumbh: महाकुंभ से यूपी की GDP को कितना फायदा, CM Yogi ने बताया | ABP News
Hindi News: प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के अलग अलग कोनों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं....आज सुबह 8 बजे तक 36 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई....और अब तक महाकुंभ में स्नान का आंकड़ा 53 करोड़ के पार...महाकुंभ की शुरुआत की 13 जनवरी से हो रही है, इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े, इसके विशेष इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद महाकुंभ की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार कहा है कि, इस महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये तक की आर्थिक वृद्धि होने की उम्मीद है. योगी आदित्यनाथ ने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व कर रहा है.





















