Mahakumbh 2025: महाकुंभ में तैनात पुलिस के पास है ये खास टॉर्च, जानिए क्या है इसका काम | ABP News
संगम नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है.. हर दिन लाखों लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं... अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.. प्रयागराज महाकुंभ में देश दुनिया से लोगों के आने का सिलसिला जारी है- ऐसे में पुलिस के सामने क्राउड मैनेजमेंट और लोगों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है...इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कई तरह के खास उपाय किए हैं...और कई तरह के उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है- भीड़ के नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में सायरन वाली टॉर्च भी बेहद कारगर साबित हो रही है- कैसे...आप खुद देखिए, इस रिपोर्ट में महाकुंभ 2025 शाही स्नान (MahaKumbh 2025 Shahi Snan) 13 जनवरी: पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर होगा. 14 जनवरी: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भी शाही स्नान होगा. 29 जनवरी: तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या पर है. 3 फरवरी: चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी पर होगा. 12 फरवरी: पांचवा शाही स्नान माघ पूर्णिमा पर होगा. 26 फरवरी: छठा और आखिरी शाही स्नान महाशिवरात्रि पर होगा.






















