Kolkata Rape Murder Case: बंगाल में रेप और मर्डर के विरोध में देशभर में डॉक्टर्स की हड़ताल | ABP NEWS
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. कोलकाता पुलिस ने सोमवार (12 अगस्त) को इस मामले में आरोपी के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां दीं. दिल्ली एम्स के निदेशक ने डॉक्टरों के हड़ताल को देखते हुए सभी इमरजेंसी प्लान पर अमल करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हड़ताल समाप्त होने तक इसी प्लान के तहत सभी काम करें. दिल्ली एम्स के निदेशक की सहमति से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आरडीए द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर अस्पताल में मरीजों की देखभाल के लिए प्राशासन ने इन योजनाओं पर अमल करने का फैसला लिया है.
























