Kolkata Doctor Case: कोलकाता केस के आरोपी संजय के बार में चौंकाने वाला खुलासा | ABP NEWS
ABP News: सिर्फ कोलकाता नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर की दर्दनाक मौत के लिए इंसाफ मांग रहा है। 31 साल की वो बेटी अस्पताल के भीतर ड्यूटी पर मौजूद थी लेकिन सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली। ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है और पुलिस को फटकार भी लगाई है। हम आपको कोलकाता में उस ब्लैक फ्राइडे की पूरी कहानी दिखाने जा रहे हैं। इस वजह से देश के बड़े सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित हुई हैं. इस बीच 'फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (FORDA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार (13 अगस्त) देर रात अपनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया. हालांकि, बाकी के अन्य डॉक्टर्स संगठनों की हड़ताल जारी रहने वाली है.
























