Kolkata Doctor Case: कोलकाता 'निर्भया' केस को लेकर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी | RG Kar College
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले में आरोपी संजय रॉय ने अपनी वकील कविता सरकार से कहा है कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कविता सरकार ने कहा है कि पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान भी संजय ने अपने बेगुनाह होने की बात कही थी. उसने ये भी कहा है कि वह महिला डॉक्टर का हत्यार नहीं है. वह खून से सनी उसकी लाश को देखकर भाग गया था.पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान संजय रॉय से 10 सवाल पूछे गए, जिसमें महिला की हत्या के बाद उसने आगे क्या किया, ये सवाल भी शामिल था. उसने सीबीआई अधिकारियों को बताया कि सवाल गलत है क्योंकि उसने उसकी (ट्रेनी डॉक्टर) हत्या नहीं की थी.
























