Kedarnath Helicopter Crash: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान केदारनाथ में Air Ambulance Crash
उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया, हालांकि इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। यह हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग से एक मरीज को लेने केदारनाथ पहुंचा था। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हरियाणा से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल हैं। आरोप है कि ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान गई थीं और वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई थी, जिसके बाद वह आईएसआई के संपर्क में आईं और खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजती थीं। ज्योति ने वीज़ा के लिए दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग से संपर्क किया था।

























