Kathua Terrorist Attack : पाकिस्तान को भारत के बड़े एक्शन का डर !
जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला कर दिया. इस आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान घायल हुए हैं. पिछले 1 महीने में यह जम्मू संभाग में हुआ छठवां बड़ा हमला है, जबकि कठुआ जिले में एक महीने में ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला है.बताया जा रहा है कि हमला बिलावर के मचेडी-किंडली-मल्हार सड़क पर हुआ. यहां सुरक्षाबलों के 10 जवान सेना के वाहन से बदनोता गांव के पास माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर नियमित गश्त पर जा रहे थे. आतंकियों ने मल्हार सड़क से सटी एक पहाड़ी पर पोजीशन ले रखी थी. जैसे ही सैन्य वाहन गुजरा आतंकियों ने घात लगाकर पहले ग्रेनेड फेंका और उसके बाद आधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी.

























