एक्सप्लोरर
Kathua Terrorist Attack: उत्तराखंड के थे सभी 5 शहीद जवान, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
Kathua Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए हैं. शहीद होने वालों में सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी , नायक विनोद सिंह शामिल हैं. जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद होने वाले सभी जवान उत्तराखंड के हैं. सोमवार (7 जुलाई) को जवानों पर हमला करने के बाद आतंकी जंगल में भाग गए थे. जब आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की सूचना जैसे ही मिली वैसे ही तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की कुल संख्या तीन बताई जा रही है. वो भी हथियारों से लैस थे आतंकवादी.
न्यूज़
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
और देखें
























