Jammu Kashmir Breaking: किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद | ABP News
जम्मू-कश्मीर में शनिवार (9 नवंबर 2024) शाम से ही बारामुल्ला, श्रीनगर और किश्तवाड़ जिलों में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। कश्मीर घाटी में पिछले 48 घंटों में तीन मुठभेड़ें हुईं। वहीं, जम्मू क्षेत्र के चिनाब घाटी के किश्तवाड़ इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बारामुल्ला के सोपोर इलाके में भी रविवार (10 नवंबर 2024) को तलाशी अभियान जारी रहा। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका जताई है और पूरी ताकत से अभियान चला रहे हैं। इस स्थिति में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है।



















