एक्सप्लोरर

Israel-Hamas war: 12वें दिन भी जंग जारी.. हमले के सायरन से अश्कलोन में मचा हड़कंप | Hamas

हमास से चल रही ये लड़ाई इजरायल के सदर्न बॉर्डर से अब नॉर्थ की तरफ बढ़ने लगी है...कई दिन तक ईरान शांत था...हिजबुल्ला चुप था..अचानक एक्शन में आ गया..लेबनान बॉर्डर पर गोलाबारी हो रही है...ईरान के सुप्रीम लीडर ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ बागी तेवर अपना लिए...धमकी दे दी...कहा अगर गाजा पर बमबारी नहीं रुकी..तो दुनिया के मुसलमानों को रोकना मुश्किल हो जाएगा...वैसे धमकी तो अमेरिका ने भी दी...जंग से ईरान को दूर रहने की...तो क्या असली जंग से पहले धमकियों का दौर शुरु हो गया...
आपको याद होगा..इसी तरह के बयान ..रूस यूक्रेन वॉर के बीच दिए जाते थे...अमेरिका कहता था..रूस आगे बढा...तो अंजाम अच्छा नहीं होगा...पुतिन कहते थे..अमेरिकी सैनिक वॉर जोन में आए..तो जंग का दायरा बढेगा..मगर नतीजा क्या निकला..वॉर जारी है...अब इसी तरह की बातें दोबारा होने लगी..मगर इस बार सिचुएशन अलग है..रूस और चीन अभी से ही साथ आ गए...फिलिस्तीन के सपोर्ट में है..और अमेरिका के खिलाफ...मिडिल की जंग..सुपरपावर्स के वर्चस्व की लड़ाई बनने वाली है ?
Israel Hamas War: हमास और इजरायल के बीच जंग 11वें दिन जारी है. इस बीच हमास ने बड़ा दावा किया है. मंगलवार (17 अक्टूबर) को रात के करीब साढ़े 10 बजे हमास ने कहा कि इजरायल ने गाजा पट्टी के अस्पताल अल अहली पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 500 लोगों की मौत हो गई.

 
सैकड़ों मौत के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि गाजा के कई अस्पताल लोगों के लिए शेल्टर बने हुए हैं. इससे पहले इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में रहने वाले लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी थी. इसके चलते बड़ी संख्या में विस्थापन देखा गया.

इस बीच इजरायली शहर तेल अवीव और अश्कलोन में साइरन की आवाजें सुनी गई. हमास ने इनपर रॉकेट दागे हैं. गौरतलब है कि गाजा पट्टी से चलने वाले चरमपंथी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर घातक हमला कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जंग शुरू हो गई थी. दोनों तरफ से मिलाकर अब तक इस जंग में 4,700 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.

लेबनानी सीमा से उत्तरी इजरायल में हो रहे छिटपुट हमले

जंग लगातार तेज होती जा रही है. लेबनानी सीमा से चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह का हमास को साथ मिल रहा है. हिजबुल्लाह की ओर से भी इजरायल की सीमा पर छिटपिट हमले किए जा रहे हैं, जिनका इजरायली सेना जवाब दे रही है.

मंगलवार को इजरायली रक्षा बल (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "लेबनान से आज उत्तरी इजरायल की ओर एक एंटी-टैंक मिसाइल दागी गई. आईडीएफ के दो रिजर्विस्ट घायल हो गए... इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. एक इजरायली नागरिक भी घायल हो गया." इसी के साथ इजरायल ने कहा कि उसकी सेना ने लेबनान से सीमा पार कर रहे 4 आतंकवादियों को मार गिराया है.

जो बाइडेन बुधवार को पहुंचेंगे इजरायल, दौरे से पहले दिया बड़ा बयान

इस बीच कुछ देश मध्यस्थता करने की बात कह रहे हैं. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन जैसे कुछ देशों ने इजरायल का समर्थन किया है. अमेरिका इस जंग में बढ़-चढ़कर दिलचस्पी ले रहा है. उसके रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री इस जंग के बीच में ही इजरायल का दौरा कर चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमास के क्रूर आतंकवादी हमले के सामने एकजुटता दिखाने के लिए बुधवार (18 अक्टूबर) को इजरायल की यात्रा करेंगे.

बाइडेन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिये बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लिखा, ''इतिहास ने हमें बार-बार सिखाया है कि एंटी सेमिटिज्म (यहूदी विरोध), इस्लामोफोबिया और सभी नफरतें जुड़ी हुई हैं.''

न्यूज़ वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
Romana Isar Khan : MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट! | MLC Election Result | Bihar | UP | Rahul Gandhi
और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget