(Source: ECI/ABP News)
'WFI को कंट्रोल नहीं कर सकता IOA, UWW को प्रतिबंध हटाना चाहिए'- संजय सिंह
भारतीय कुश्ती महासंघ यानि डब्ल्यूएफआई ने अंतरराष्ट्रीय नियमों और आईओसी चार्टर के तहत नवनिर्वाचित निकाय की स्वायत्तता का हवाला देते हुए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग यानि यूडब्ल्यूडब्ल्यू से अगस्त में लगाए गए अस्थायी निलंबन को हटाने का आग्रह किया है। यूडबल्यूडबल्यू के अध्यक्ष नेनाद लालोविक को लिखे लेटर में, डबल्यूएफआई के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि कुश्ती में भारतीय ओलंपिक संघ के किसी भी प्रभाव को "अवैध" माना जाना चाहिए। संजय ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि आईओए राष्ट्रीय खेल महासंघों को कंट्रोल नहीं कर सकता है, उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू से चुनाव स्वीकार करने और निलंबन हटाने का आग्रह किया।
टॉप हेडलाइंस




























