एक्सप्लोरर
Indian Air Force: Apache की ताकत से लैस भारतीय वायुसेना, MiG-21 की होगी विदाई!
भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे का पहला जत्था अमेरिका की बोईंग कंपनी ने भारत को सौंपा। हिंदुस्तान पहुंचे अपाचे हेलिकॉप्टर गाजियाबाद कैंटन एयरवेज़ पर गरजे और इन्हें पाकिस्तान सीमा के करीब जोधपुर एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। भारत ने छह अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदे हैं जो दिन-रात और हर मौसम में दुश्मन को निशाना बनाने की क्षमता रखते हैं। वहीं, 62 साल की सेवा के बाद भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर आखिरकार रिटायर होने जा रहा है। सितंबर में इस फाइटर जेट की विदाई होगी। 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल मिग-21 ने कई युद्धों में अहम भूमिका निभाई, लेकिन पिछले कुछ सालों में कई क्रैश हुए। 2023 में हनुमानगढ़ में तीन महिलाओं की मौत हुई। 62 सालों में करीब 400 मिग-21 विमान हादसे का शिकार हुए, जिसमें 200 जवान और 60 नागरिक की जान गई। कुछ एक्सपर्ट्स इसे फ्लाइंग कॉफिन यानी उड़ता ताबूत भी कहते थे। इसके अलावा, जून से तिरुवनंतपुरम एअरपोर्ट पर खड़ा ब्रिटिश रॉयल नेवी का फाइटर जेट ऐफ़-35 बी ने आज उड़ान भरी। 14 जून को तकनीकी खराबी के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल होने के कारण ब्रिटेन को इसे सही करने में 38 दिन लगे। भारतीय अधिकारियों के सहयोग के लिए ब्रिटिश जेट ने आभार व्यक्त किया।
न्यूज़
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking
और देखें


























