एक्सप्लोरर
Cyclone Amphan: आज बंगाल-ओडिशा के तट से टकराएगा अम्फान, इन इलाकों में मच सकती है तबाही
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तूफान अम्फान अब सुपर साइक्लोन में बदल चुका है. 20 मई यानी आज यह पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हतिया द्वीप के बीच में टकरा सकता है. उस वक्त इसकी हवा की गति 185 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इसके मद्दे नजर मौसम विभाग ने पूर्वी तटों के राज्य तमिलनाडु और पुडुचेरी से लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और आस-पास के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, ओडिशा के तटीय जिले हाई अलर्ट पर हैं.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























