एक्सप्लोरर
कैबिनेट बैठक में MSP बढ़ाने का हो सकता है एलान,गेंहू का भाव 85 रुपये क्विंटल बढ़ना संभव
किसान बिल को लेकर बवाल के बीच बड़ी खबर ये है कि सरकार आज MSP बढ़ाने का फैसला करने वाली है. इसके लिए कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को सोमवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है. एबीपी न्यूज को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि गेंहू का एमएसपी 85 रुपये क्विंटल बढ़ाया जा सकता है. गेंहू का एसएसपी 1840 से बढ़कर 1925 रुपये प्रति क्विंटल हो सकता है.
और देखें

























