एक्सप्लोरर
Lockdown: कई केन्द्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यालयों स काम करना शुरू किया
कई केन्द्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने कार्यालयों से काम करना शुरू कर दिया. ज्यादातर मंत्री और अधिकारी कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा ‘घर से काम करने’ संबंधी निर्देश का पालन कर रहे हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल उन मंत्रियों में शामिल थे जो सोमवार की सुबह अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने-अपने कार्यालय पहुंचे.
और देखें
























