एक्सप्लोरर
COVID 19: दुनियाभर में 33 लाख से ज्यादा केस, 2 लाख 33 हजार मौतें
जानलेवा कोरोना वायरस अब दुनियाभर के 212 देशों में अपने पैर पसार चुका है. महामारी से मरने वालों की संख्या 2 लाख 33 हजार पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 85,960 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,800 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 33 लाख 04 हजार 297 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 10 लाख 39 हजार लोग बीमारी से संक्रमण मुक्त भी हुए हैं.
और देखें

























