एक्सप्लोरर
Maharashtra: भिवंडी में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरी, 5 लोगों की मौत-कई लोग दबे
महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई है और इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. यहां 50-60 लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. साल 1984 में बिल्डिंग बनी थी और 21 परिवार यहां रहते हैं.
NDRF की टीम मौके पर मौजूद है और 8-10 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है. अभी अभी एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है. जानकारी के मुताबिक रात 3.30 बजे हादसा हुआ है.
और देखें
























