एक्सप्लोरर
Mukesh Ambani के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार से मिली धमकी वाली चिट्ठी, जानिए क्या लिखा है?
मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक वाली गाड़ी की जांच चल रही है, पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश के पीछे कौन है? इसी से जुड़ी हुई बड़ी खबर आई है. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध स्कॉर्पियों की जांच के दौरान जो बैग मिला उस पर मुंबई इंडियंस लिखा था और उस बैग से एक चिट्ठी भी मिली है. चिट्ठी में लिखा है 'नीता भाभी और मुकेश भैया फैमिली ये एक झलक है. अगली बार ये सामान पूरा होकर आएगा, तुम्हारे पूरे फैमिली को उड़ाने के लिए इंतजाम हो गया है, संभल जाना...good night'
और देखें























