एक्सप्लोरर
Pulwama में आतंकी हमले की साजिश नाकाम । Lockdown 5 को लेकर मंथन जारी । Special Bulletin
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. पुलवामा हमले जैसी बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है. एक कार में करीब 50 किलो विस्फोटक भरे गए. सुरक्षाबलों ने इस कार को उड़ा दिया लेकिन हिज्बुल का आतंकी अंधेरे का फायदा उटाकर फरार हो गया. जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने एबीपी न्यूज को बताया कि बीती रात ही कार के बारे में खबर लगी थी, आतंकी को भी इस बारे में पता चल गया था इसलिए आतंकी कार छोड़कर फरार हो गया. मौके पर जांच के लिए NIA की टीम पहुंच गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंक की साजिश पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने रची थी जिसे हिज्बुल मुजाहिदीन अंजाम देने वाला था लेकिन इसे वक्त रहते नाकाम कर दिया गया.
और देखें




























