भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा, Sonia ने सरकार पर बोला हमला । Special Bulletin
कोरोना महामारी बीच हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना से लड़ाई के वक्त बीजेपी नफरत का वायरस फैला रही है. बैठक में सोनिया गांधी ने कोरोना टेस्टिंग, पीपीई किट से लेकर किसान, मजदूरों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और गरीब परिवारों को साढ़े सात हजार रुपए की मदद देने की मांग दोहराई.
कोरोना के वक्त बीजेपी पर साम्प्रदायिक राजनीति करने से बाज ना आने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, " जब हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना चाहिए तब बीजेपी साम्प्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत के वायरस फैला रही है जो चिंताजनक है. इससे सामाजिक सौहार्द का बड़ा नुकसान हो रहा है. हमें इस नुकसान की भरपाई करनी होगी."

























