एक्सप्लोरर
भारत-चीन सीमा विवाद में नहीं बन रही बात, विदेश मंत्री बोले- कब तक सुलझेगा विवाद बताना मुश्किल
भारत और चीन के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि एक हफ्ते के अंदर भारत के विदेश मंत्री को बताना पड़ा है कि एलएसी पर हालात ठीक नहीं है. तनाव बढ़ा हुआ है और ये भारत चीन के रिश्तों का सबसे बुरा दौर चल रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का अनुमान लगाना मुश्किल है. इसलिए मैं किसी तरह का पूर्वानुमान व्यक्त नहीं करूंगा कि क्या यह करना आसान होगा या नहीं अथवा समय सीमा क्या होगी?
और देखें




























