एक्सप्लोरर
Pune: संग्राम थोपटे को मंत्री पद न मिलने पर कांग्रेस समर्थको ने की तोड़ फोड़
करीब 25 से 26 कार्यकर्ता मंगलवार को कांग्रेस भवन में घुसे और जमकर तोड़ फोड़ की. कांग्रेस कार्यकर्ताओ का गुस्सा पुणे के विधायक संग्राम थोपटे को महाराष्ट्र मंत्री मंडल में न चुने जाने के कारण था. पुलिस तोड़ फोड़ करने वाले समर्थको को थाने ले गई. उद्धव सरकार का तीन दिन पहले ही मंत्री मंडल का गठन हुआ है जिसमे अजित पवार ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद ग्रहण किया.
और देखें

























