एक्सप्लोरर
BJP से खफा हैं नीतीश कुमार? JDU राष्ट्रीय परिषद में दिया बड़ा बयान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 नवंबर को सीएम पद की शपथ ली थी, लेकिन उनके भीतर चुनाव नतीजों को लेकर मलाल अभी खत्म नहीं हुआ है। जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश का दर्द बाहर छलक आया। उनकी पार्टी जेडीयू का प्रदर्शन चुनाव में बेहतर नहीं रहा। जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई। नीतीश को सीएम पद तो मिल गया लेकिन उनकी बातों से लगता है कि वो ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चला कि कौन दोस्त है कौन दुश्मन.
और देखें





























