एक्सप्लोरर
कल फिर Shaheen Bagh जाएंगे वार्ताकार, प्रदर्शनकारियों से जारी रहेगी बातचीत | Punchnama
शाहीन बाग में 2 महीने से ज्यादा वक्त से डटे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन पहले मंच पर खड़े होकर लोगों से मुखातिब हुए. फिर साधना रामचंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर पढ़कर सुनाया. इसके बाद दोनों मध्यस्थों ने मीडिया से गुजारिश की कि वो बाहर चले जाएं. इस अपील के बाद वार्ताकारों ने लोगों से फोन बंद करने की भी अपील की. वरिष्ठ वकील साधना रामचंद्रन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि दूसरों के शक का भी सम्मान होना चाहिए. इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंद सड़क के लिए वो जिम्मेदार नहीं. जब तक सरकार CAA को वापस नहीं लेगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत खत्म होने के बाद वार्ताकारों ने बताया कि वो कल फिर यहां बातचीत के लिए आएंगे.
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























