एक्सप्लोरर
Lockdown: उज्जैन में खड़ी बसों में अज्ञात लोगों ने लगायी आग,पुलिस ने शुरू की जांच
उज्जैन में कुछ अज्ञात लोगों ने बसों को आग के हवाले कर दिया है. लॉकडाउन के दौरान ये बसें नानाखेड़ा बस स्टैंड पर खड़ी थी. यहां 9 बसों में आग लगाई गई है. आगजनी की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी के जरिए पड़ताल में जुटी है. इसके अलावा एफएसएल टीम भी मामले की जांच कर रही है.
और देखें

























