एक्सप्लोरर
J&K: Pulwama हमले की साजिश के आरोपी की तलाश,कार छोड़कर हो गया था फरार
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की एक और साजिश को नाकाम किया गया है. सेना ने पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया. इस कार में आईईडी का भी इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले.
कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे हुए थे कि जब इसे उड़ाया गया तो आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई.
और देखें





























