एक्सप्लोरर
Jamia Protest: 'दिल्ली पुलिस ने बस में लगाई थी आग?'- जानिए कितना सच है ये दावा
नागरिकता बिल के विरोध में कल शाम राजधानी दिल्ली से जो तस्वीरें सामने आईं उसे देखकर देश डर गया. तीन सरकारी बसों को आग लगा दी गईं. मोटरसाइकिलों को फूंक दिया गया. भीड़ से भरी सड़क पर बसें धधक रही थीं लेकिन बस में लगी आग के शोले तब और भड़के जब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि बसें तो दिल्ली पुलिस खुद ही फूंक रही थी. आरोप गंभीर था. देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता था कि आग लगाने वाला कौन है और बुझाने वाला कौन. आज एबीपी न्यूज की इन्वेस्टिगेशन टीम ने देश में उथल पुथल मचाने वाले इस सवाल का जवाब ढूंढा है.
और देखें
























