एक्सप्लोरर
भारत ने 43 ऐप पर लगाया बैन
भारत सरकार ने देश में इस्तेमाल किए जा रहे 43 मोबाइल ऐप पर मंगलवार को रोक लगा दी है. इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की धारा 69ए के तहत इन ऐप प्रतिबंधित किया गया. इन ऐप के भारत में इस्तेमाल पर रोक का फैसला गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की विस्तृत रिपोर्ट के बाद लिया गया है. केन्द्र सरकार की तरफ से यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि ऐसे इनपुट्स थे कि ये ऐप भारत की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के प्रति पूर्वाग्रही गतिविधियों में संलिप्त हैं.
और देखें




























